गैर सरकारी संस्था ने गरीबों में बांटे कंबल
संवाद सहयोगी नौशहरा कस्बे में शुक्रवार को गैर सरकारी संस्था वीकेन एवं राम कृष्ण मिश
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 01:52 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे में शुक्रवार को गैर सरकारी संस्था वीकेन एवं राम कृष्ण मिशन द्वारा उपजिला नौशहरा के गरीब परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल बांटे गए। इस मौके पर संस्था के प्रधान कृष्ण शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था गरीब लोगों की मदद के लिए बनी है। संस्था के सदस्य हर जगह जाकर गांवों का सर्वे करते हैं, जहां लोगों की जरूरत होती है उसके मुताबिक लोगों को सामान मुहैया करवाया जाता है। इस मौके पर संस्था द्वारा लोगों के घरों में जाकर सर्दी से बचाव के लिए कंबल दिए गए । लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें