सेना ने किया पूर्व सैनिकों को सम्मानित
संवाद सहयोगी नौशहरा तहसील में सेना की लाम आरआर बटालियन की ओर से रविवार पूर्व सैनिक
संवाद सहयोगी, नौशहरा : तहसील में सेना की लाम आरआर बटालियन की ओर से रविवार पूर्व सैनिकों के लिए नौशहरा में रैली का आयोजन किया, जिसमें कमांडर ताई बिग्रेड मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान सुबह 11 बजे पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कमांडर ताई बिग्रेड ने कहा कि भारतीय सेना आप की सेना है, जिसमें भर्ती जवान अपनी ता उम्र तक सैनिक ही रहता है। आज आप लोग चाहे सेना से सेवानिवृत हो गए हैं। परन्तु सेना आज भी आपको अपना हिस्सा मानती है। साथ ही सेना द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसकी आपको पूरी जानकारी दी जा रही है और उसका पूर्व सैनिकों को लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर सेना ने मेडिकल कैंप, कुषि विभाग, बैंक, सेना कल्याण बोर्ड समेत अन्य स्टालों को लगाया था, जहां सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में सेना ने वीर नारियों के साथ साथ पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया।