वन विभाग के अस्थाई कर्मचारियों का जारी हो बकाया वेतन
संवाद सहयोगी कालाकोट वन विभाग में कैंपा योजना के तहत सेवा दे रहे अस्थायी कर्मचारियों ने
संवाद सहयोगी, कालाकोट : वन विभाग में कैंपा योजना के तहत सेवा दे रहे अस्थायी कर्मचारियों ने बकाया वेतन जारी करने की गुहार लगाई है। कर्मचारियों द्वारा रविवार को आयोजित बैठक में कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि आठ माह का वेतन कर्मचारियों का बकाया है, जिसे जारी करने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
कर्मचारी मुहम्मद इदरीश, मोहिद्र सिंह, सज्जाद अली, गुलाम कादिर व शौकत अली आदि ने कहा कि आठ माह से कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी नहीं किया गया है, जिससे उनकी परेशानियां दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। कर्मचारियों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों व राज्य प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी किया जाएं अन्यथा कर्मचारी धरना प्रदर्शन पर उतारू हो कर उग्र रवैया अपनाएंगे।