भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
संवाद सहयोगी नौशहरा कस्बे के प्राचीन रघुनाथ मंदिर में रविवार को भगवान श्री कृष्ण के पा
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 01:40 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:52 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के प्राचीन रघुनाथ मंदिर में रविवार को भगवान श्री कृष्ण के पालने के उतारने के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मंदिर में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में सुबह वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर हवन किया गया, जिसके बाद भगवान श्री कृष्ण के पालने को उतारा गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला आयुक्त नौशहरा, एएसपी नौशहरा ने भी मंदिर भगवान का आशिर्वाद प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि श्री जन्म के उपलक्ष्य में बाल कृष्ण का झूला हर साल 10 दिन के लिए मंदिर में लगाया जाता है, जिसे हर रोज भक्त झूलाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें