दोपहिया वाहनों की अवैध पाíकंग से परेशानी
संवाद सहयोगी सुंदरबनी सुंदरबनी के फुलवारी मार्ग पर अवैध पाíकंग से लोगों का जीना दुश्वार
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : सुंदरबनी के फुलवारी मार्ग पर अवैध पाíकंग से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। विशेषकर दोपहिया वाहनों की अवैध पाíकंग के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। लोगों ने दोपहिया वाहनों की अवैध पाíकंग पर अंकुश लगाने के लिए म्यूनिसिपल कमेटी से गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
स्थानीय निवासी अशोक कुमार, संजय कुमार, रवी शर्मा, दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि शहर के फुलवारी मार्ग पर लोगों द्वारा दोपहिया वाहन सड़क के दोनों किनारों पर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे आने जाने वाले अन्य वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने बताया कि इससे कई बार इतना लंबा जाम लग जाता है कि लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कमेटी से गुहार लगाई है कि वह दोपहिया वाहनों की होने वाली अवैध पाíकंग पर पूरी तरह से अंकुश लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसा तरीका उपयोग में लाया जाना चाहिए जिससे लोगों द्वारा वाहनों को पाíकंग स्थल में पार्क किया जाए। वही म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा का कहना था कि जल्द ही इन पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किया जाएगा।