टेंपो की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल
संवाद सहयोगी सुंदरबनी तहसील स्योट के हाईवे पर एक तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बुजुर्ग गं
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 09:38 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 06:51 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : तहसील स्योट के हाईवे पर एक तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों सुंदरबनी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे जम्मू रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण लाल पुत्र बंसी लाल, जो कि अपने घर की तरफ जा रहा था, को सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया जहां से उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस धर्मसाल के एसएचओ अमित सिंह ने टेंपो को सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें