नौशहरा में संघर्ष विराम उल्लंघन, दो जवान घायल
जागरण संवाददाता राजौरी पाकिस्तान ने जिले के नौशहरा तहसील के कलाल सेक्टर में शुक्रवार को फिर सीजफायर का उल्लंघन किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 09:01 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:42 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : पाकिस्तान ने जिले के नौशहरा तहसील के कलाल सेक्टर में शुक्रवार को फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। देर शाम की गई गोलाबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के साथ साथ रिहायशी क्षेत्रों में भी गोलाबारी की। सूत्रों का कहना है कि सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना का भी नुकसान हुआ है। गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें