Move to Jagran APP

भाजपा का सदस्यता अभियान पर किया मंथन

सुंदरबनी और कालाकोट कस्बे में स्थित सरकारी डाक बंगलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत पर चर्चा की गई। इस मौके पर कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 07:23 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 07:23 AM (IST)
भाजपा का सदस्यता अभियान पर किया मंथन
भाजपा का सदस्यता अभियान पर किया मंथन

जागरण न्यूज नेटवर्क, सुंदरबनी/कालाकोट : शहर के सरकारी डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के मंडल प्रधान संजय कुमार शर्मा ने कहा कि सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए सदस्यता को प्रमुखता देते हुए सदस्यता अभियान शुरूआत की।

loksabha election banner

शर्मा ने कहा कि हालांकि पार्टी के सदस्यता में कोई कमी नहीं है। रोजाना पार्टी के कार्यकर्ताओं और सदस्यों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मगर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए गांवों में पार्टी का प्रचार और सदस्यता अभियान शुरू करना चाहिए। लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देनी चाहिए। इससे पार्टी जमीनी सतह पर मजबूत होगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया शहर से लेकर गांव तक एक साथ सदस्यता अभियान शुरू किया जाए। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इस अभियान की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ सकें। बैठक में भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

उधर, कालाकोट के डाक बंगला में भी सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई। भाजपा के जिला सह प्रभारी सरदारी लाल रैना ने कहा कि बैठक का मुख्य मकसद सदस्यता अभियान शुरू कर पार्टी को मजबूत बनाना था। उन्होंने कहा कि छह जुलाई से भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। इसके तहत भाजपा की मंडल इकाई की टीमें हर ग्राम पंचायत में लोगों को पार्टी में जोड़ने का प्रयास करेंगे तथा इस दौरान पार्टी के नेता भी नेता भी इस अभियान में शामिल रहेंगे। बैठक में भाजपा के जिला महासचिव विनोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, पूर्ण सिंह, विक्रम शर्मा तथा मदन लाल, शमशेर सिंह, कृपाल सिंह, कफील अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.