Move to Jagran APP

मुश्किल हालात से जूझकर विदुषी ने पाई 9वीं पोजीशन

संवाद सहयोगी सुंदरबनी राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की विदुषी शर्मा ने 9वीं पोजीशन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 04:18 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:36 AM (IST)
मुश्किल हालात से जूझकर विदुषी ने पाई 9वीं पोजीशन
मुश्किल हालात से जूझकर विदुषी ने पाई 9वीं पोजीशन

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी: राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की विदुषी शर्मा ने 9वीं पोजीशन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विदुषी शर्मा ने साइंस स्टीम में 500 में से 482 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि काफी विकट परिस्थितियों में उसने पढ़ाई की है। 11वीं  कक्षा में एडमिशन लेने के लिए 20 किलोमीटर की दूरी तय कर सुंदरबनी  स्कूल पहुंची थीं। इतना सफर करने में रोजाना कई घंटे बर्बाद हो जाया करते थे। ऐसे में 12वीं की पढ़ाई के लिए सुंदरबनी में ही छोटा सा कमरा ले लिया। अपने कठिन परिश्रम से आज मुझे ये तोहफा मिला है।  आज उसके पास दो जो खुशियां है। शुक्रवार को उनका जन्मदिन भी था। विदुषी ने बताया कि वह रिसर्च अनुसंधान के क्षेत्र में अपना भविष्य चुनेंगे। विदुषी के पिता मेडिकल विभाग में  फार्मासिस्ट हैं। मां ग्रहणी हैं। वह विदुषी ने बताया कि इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, नाना नानी को देती हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.