पहाड़ी पर भूस्खलन से 17 बकरी मरी
संवाद सहयोगी सुंदरबनी उप जिला के तहत आने वाली पंचायत भजवाल के गांव लमन में बकरबाल समुदाय
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला के तहत आने वाली पंचायत भजवाल के गांव लमन में बकरबाल समुदाय द्वारा रखी गई बकरियां पहाड़ी पर भूस्खलन से गिरे मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य चलाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान 17 बकरियों की मौत हो गई । प्रशासनिक अधिकारियों को इस पर सूचित करने के बाद मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने जांच भी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लमन गांव निवासी अब्दुल रशीद पुत्र कालू खान जो कि गांव के साथ लगते वन के साथ रहता था। पहाड़ी पर भूस्खलन से उसकी 17 बकरी मिट्टी और चट्टान के मलबे में दब गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल राहत कार्य चलाया, इस दौरान 17 बकरी मर गई। पशु चिकित्सक साहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।