Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने सैन्य शिविर पर दागे मोर्टार शैल, दो जवान घायल

भारतीय जवानों ने इसका मुहतोड़ जवाब भी दिया। हालांकि नौशहरा और पुंछ जिले में दो भारतीय जवानों की इस गोलीबारी में घायल होने की सूचना भी मिली है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 04:53 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 04:53 PM (IST)
पाकिस्तान ने सैन्य शिविर पर दागे मोर्टार शैल, दो जवान घायल
पाकिस्तान ने सैन्य शिविर पर दागे मोर्टार शैल, दो जवान घायल

जम्मू, जेएनएन। पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में मंगलवार को पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने दिगवार सेक्टर में दो मोर्टार शैल दागे। ये शैल सैन्य शिविर के नजदीक बने पुल पर गिरे। इसके अलावा माल्टी और करमारा में भी पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई। भारतीय जवानों ने इसका मुहतोड़ जवाब भी दिया। हालांकि नौशहरा और पुंछ जिले में दो भारतीय जवानों की इस गोलीबारी में घायल होने की सूचना भी मिली है।

loksabha election banner

पुंछ के एसएचओ मोहम्मद अजहर मीर ने बताया कि सुबह अचानक पाकिस्तान की ओर से दिग्वार सेक्टर में गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने भारतीय सीमा में दो मोर्टार शैल भी दागे। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उसके बाद माल्टी और करमारा में भी गोलीबारी शुरू कर दी गई। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान की ओर से रूक-रूक गोलीबारी जारी है। प्रशासन ने एहतियातन नियत्रंण रेखा के साथ लगते सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। नियत्रंण रेखा के पांच किलोमीटर के अंदर आने वाले दिग्वार, अजोट, माल्टी, करमारा क्षेत्रों में स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.