ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट, दो मजदूर घायल
जागरण संवाददाता पुंछ जिले के कलाई इलाके में बन रहे कलानी मिनी हाइडल पावर प्लांट के
जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले के कलाई इलाके में बन रहे कलानी मिनी हाइडल पावर प्लांट के अंदर हुए ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में दो मजदूर घायल हो गए। उसी समय दोनों घायल मजदूरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पुंछ लाया गया, जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को हाइडल पावर प्लांट के अंदर काम चल रहा था। इस दौरान प्लांट के अंदर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस सिलेंडर का उपयोग गैस वेल्डिग के लिए किया जा रहा था। विस्फोट की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए, जिनमें से एक मजदूर डोडा जिले का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा पुंछ जिले के कलाई गांव का ही निवासी है।
इस संबंध में बात करने पर एसएसपी पुंछ रोमेश कुमार अंगराल का कहना है कि हाइडल पावर प्लांट के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक विस्फोट के कारण दो मजदूर घायल हुए हैं। दोनों घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।