बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो जवान घायल
जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ के साब्जियां सेक्टर में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में सेना
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 09:20 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ के साब्जियां सेक्टर में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों जवानों को सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सेना के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे, इसी दौरान सेना के जवानों का पांव बारूदी सुरंग पर पड़ गया और उसी समय जोरदार धमाके के साथ बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में हवलदार अरुण व सिपाही अक्षय कुमार घायल हो गए। उसी समय अन्य जवान दोनों घायल जवानों को पास के सैन्य अस्पताल में लाए और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल जवानों को सेना के 425 अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है। वहीं, इस संबंध में सेना ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें