विदेश से लौटे दस नागरिकों को जिला अस्पताल पुंछ में निगरानी में रखा
संवाद सहयोगी पुंछ देशभर में कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों की संख्या बढ़ रही है। बढ़ते अ
संवाद सहयोगी, पुंछ : देशभर में कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों की संख्या बढ़ रही है। बढ़ते आंकड़ों को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क दिखाई दे रहा है और जिले में सख्ती कर रहा है। प्रशासन विदेश से लौट रहे लोगों पर नजर बनाए हुए है, जिसके चलते केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ के जिला अस्पताल में दस नागरिकों को चिकित्सा निगरानी के लिए रखा गया है।
राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ. गुलाम अहमद ने बताया कि पुंछ जिला अस्पताल में 40 के करीब लोगों को क्वारंटाइन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और जिला अस्पताल में इस समय दस नागरिकों को चिकित्सक निगरानी के लिए रखा गया है। ये लोग विदेशों से लौटे थे। पहले इन लोगों को घरों में ही क्वारंटाइन में रखा गया था, लेकिन सूचना प्राप्त हुई थी कि ये लोग घरों से बाहर निकल रहे थे और अन्य लोगों के संपर्क में आ रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा सतर्कता अपनाते हुए इन लोगों को 14 दिन के लिए जिला अस्पताल में चिकित्सक निगरानी में रखा गया है, जहां पर उन्हें सारी आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं और समय-समय पर जांच भी करवाई जा रही है।