एलओसी पर मिठाई का आदान-प्रदान
जागरण संवाददाता, पुंछ : दीपावली पर्व से पहले भारत व पाक सेना ने सीमा पर मिठाइयों का आदान-प
By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 08:15 AM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 08:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पुंछ : दीपावली पर्व से पहले भारत व पाक सेना ने सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया और एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। पुंछ के चकना दा बाग व रोशनी पोस्ट पर पाक सेना ने भारतीय सेना के जवानों व अधिकारियों को मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सीमा पर तनाव के के बावजूद हर साल दीपावली व ईद के अवसर पर दोनों देशों की सेनाओं द्वारा मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जाता है।
दीपावली से पहले मंगलवार को चकना दा बाग व रोशनी पोस्ट के गेट कुछ समय के लिए खोले गए। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई देकर रोशनी के पर्व की बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें