Move to Jagran APP

मशीन निकालने गई पुलिस पर पथराव

जागरण संवाददाता, पुंछ : उप जिला मेंढर के अढ़ी गांव में कई दिनों से रोकी गई हैंडपंप लग

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Dec 2017 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 21 Dec 2017 03:01 AM (IST)
मशीन निकालने गई पुलिस पर पथराव
मशीन निकालने गई पुलिस पर पथराव

जागरण संवाददाता, पुंछ : उप जिला मेंढर के अढ़ी गांव में कई दिनों से रोकी गई हैंडपंप लगाने वाली मशीन निकालने गए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

prime article banner

पथराव में थाना प्रभारी मेंढर सहित चार पुलिस जवान घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। जानकारी के अनुसार अढ़ी क्षेत्र में हैंडपंप लगना था। कुछ लोग इसे अपने क्षेत्र में लगवाने की मांग कर रहे थे। 20 दिनों में हैंडपंप निकालने वाली मशीन को लोग वहां से हिलने नहीं दे रहे थे। उनकी मांग थी कि हैंडपंप हमारे क्षेत्र में लगेगा, जबकि हैंडपंप की मंजूरी दूसरे क्षेत्र के लिए थी। एसडीएम मेंढर राहुल यादव ने नायब तहसीलदार को पुलिस के जवानों व थाना प्रभारी संजय गुप्ता के साथ मौके पर भेजा और मशीन को वहां से निकाल कर दूसरे क्षेत्र के लिए भेजने का आदेश जारी किया। पुलिस के जवान जैसे ही मौके पर पहुंचे और मशीन को हटाने का कार्य शुरू किया तो लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में मेंढर के थाना प्रभारी संजय गुप्ता के साथ पुलिस के चार जवान घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। लोगों का कहना है कि पुलिस ने करीब चार राउंड हवा में गोलियां चलाई हैं, लेकिन पुलिस ने इससे इन्कार कर दिया है। वहीं, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने के साथ-साथ लाठी चार्ज भी किया, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए।

वहीं, लोगों ने मेंढर-पुंछ सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस व प्रशासन के धिकारी लोगों को शांत करवाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल प्रदर्शन जारी है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.