मेंढर में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई झांकी
संवाद सहयोगी मेंढर सीमावर्ती क्षेत्र मेंढर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर झांकी निकाली ग
संवाद सहयोगी, मेंढर : सीमावर्ती क्षेत्र मेंढर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर झांकी निकाली गई। इस दौरान सड़कों पर दोनों ओर महिला, पुरूष और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मेंढर के प्रसिद्ध हनुमान, शनि मंदिर से विशाल झांकी निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में हिदू समुदाय के लोग उपस्थित रहे। यह झांकी मेंढर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापिस मंदिर में संपन हुई। मंदिर पहुंचने पर भगवान की आरती की गई और भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर रोशनी डाली गई। मंदिर के पंडित राहुल शर्मा का कहना था कि पिछले दो वर्ष से अधिक समय हो गया था झांकी को निकाले हुए क्यों की कोरोना के चले सब प्रभावित रहा और आज शुभ अवसर पर यह कार्यक्रम किया गया जिस में पूरा नगर शामिल हुआ।
इस मौके पर सनातन सभा के अध्यक्ष बलराम शर्मा, अजय साहनी, सतीश शर्मा, अश्वनी कपूर, कमल कपूर, अंकुश शर्मा समेत अन्य कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे।
वहीं, त्रियाठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम मंदिर त्रियाठ से बाजार तक भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां निकाली गईं, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करते हुए जय जय कृष्णा हरे मुरारी, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयघोष लगाए। वहीं, शोभायात्रा में त्रियाठ कस्बावासियों के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व जन्माष्टमी को सभी ने मिलकर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने भी पुख्ता प्रबंध किए थे। झांकी के साथ बाजार में सुरक्षा दृष्टि के लिहाज से पुलिस जवान भी तैनात थे। कुल मिलाकर लोगों में जन्माष्टमी पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया।