दो गुटों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल
जागरण संवाददाता, पुंछ : मेंढर तहसील के छज्जला गांव में भूमि विवाद के चलते दो गुटों में हुई
जागरण संवाददाता, पुंछ : मेंढर तहसील के छज्जला गांव में भूमि विवाद के चलते दो गुटों में हुई झड़प में 15 लोग घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल राजौरी और दूसरे को राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया।
छज्जला गांव में मुस्तफा अहमद व मुहम्मद मतलूब के बीच काफी समय से जमीन के एक हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और विवादित जमीन पर अपना हक जताना शुरू कर दिया। दोनों गुटों में शुरू हुई बहस ¨हसक झड़प में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से लोगों ने तेजधार हथियारों से एक दूसर पर हमला बोल दिया। हादसे में दोनों गुटों के 15 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों गुटों के घायलों को उप जिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया, जहां सभी का उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीए खान का कहना है कि उप जिला अस्पताल में भर्ती 13 घायलों की हालत खतरे से बाहर है।