Move to Jagran APP

राजौरी-पुंछ जिले में सड़क हादसों में 10 लोग घायल

राजौरी -पुंछ जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से सात घायलों को मेडिकल कॉलेज राजौरी एक घायल को उपजिला अस्पताल नौशहरा और एक घायल को जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 01:08 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:07 AM (IST)
राजौरी-पुंछ जिले में सड़क हादसों में 10 लोग घायल
राजौरी-पुंछ जिले में सड़क हादसों में 10 लोग घायल

जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी -पुंछ जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से सात घायलों को मेडिकल कॉलेज राजौरी, एक घायल को उपजिला अस्पताल नौशहरा और एक घायल को जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

मेडिकल कॉलेज राजौरी के मुख्य गेट के बाहर शनिवार देर शाम को आटो व स्कॉर्पियो कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में आटो में सवार सात लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज राजौरी में ही भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान जोहिर फातिमा , सलमा कौसर, परवीन अख्तर , नसीम , अख्तर, रफीका बेगम व आटो चालक शब्बीर शाह, सभी निवासी राजौरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना शनिवार शाम को हुई। मेडिकल कॉलेज राजौरी अस्पताल के मुख्य द्वार के पास एक स्कॉर्पियो कार नंबर जेके11बी-0869 और एक ऑटो रिक्शा नंबर जेके11-2067 की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में आटो में सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं लाम नौशहरा मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। घायल की पहचान दरबार सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी चौकी गांव, नौशहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बिना नंबर एक कार लाम से नौशहरा की ओर जा रही थी। कनारा गांव के पास कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन मोटरसाइकिल से जा टकराई। इससे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उप जिला अस्पताल नौशहरा पहुंचाया। यहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, पुंछ जिले में सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के दोपहर को मेंढर के डक्की पुल पर तेज गति से आ रही टाटा मोबाइल नंबर जेके12ए-8428 ने मोटरसाइकिल नंबर जेके 02ए-3051 को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक सदाम हुसैन निवासी भैरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज राजौरी रेफर कर दिया। वहीं दूसरी दुर्घटना पुंछ नगर के दरा दूलिया में घटी। यहां शाम को एक अज्ञात ऑटो मैजिक वाहन ने राह चलते एक राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इकबाल जावेद निवासी दरा दूलिया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल के दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.