Move to Jagran APP

अन्य राज्यों से लौटे लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया

संवाद सहयोगी पुंछ देश के अन्य भागों से जिले में लौट रहे बड़ी संख्या में मजदूरों को प्रशा

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 02:44 AM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 06:23 AM (IST)
अन्य राज्यों से लौटे लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया
अन्य राज्यों से लौटे लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया

संवाद सहयोगी, पुंछ : देश के अन्य भागों से जिले में लौट रहे बड़ी संख्या में मजदूरों को प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में क्वारंटाइन केंद्रों में रखा जा रहा है। देश के अन्य भागों की तरह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के घाटी में बढ़ रहे कोरोना वायरस के आंकड़ों को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क दिखाई दे रहा है और जिले में सख्ती की जा रही है। अन्य राज्यों से लौट रहे लोगों पर जिला प्रशासन नजर गड़ाए हुए है। दो दिनों में लगभग दो हजार के करीब मजदूरों को जिला पुंछ में पहुंचते ही सभी को क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया, जहां पर उनकी जांच की जा रही है।

loksabha election banner

प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे राज्यों से लौट रहे मजदूरों और अन्य लोगों के लिए पुंछ जिला के सुरनकोट में रहने का प्रबंध किया गया है। वहां से उन्हें उनकी तहसील में पहुंचाया जा रहा है। वहीं, पुंछ नगर में कई स्कूलों में लोगों को क्वारंटाइन के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और जिले में इस समय दो दिनों में लगभग दो हजार के करीब मजदूरों तथा अन्य लोगों को रखा गया है। प्रशासन द्वारा सतर्कता अपनाते हुए इन लोगों को 14 दिनों के लिए जिलेभर में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्रों में रखा गया है, जहां पर इन लोगों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.