संदिग्ध नजर आने पर साब्जियां व मेंढर में तलाशी अभियान
जागरण संवाददाता, पुंछ : संदिग्ध नजर आने पर सेना व पुलिस के जवानों ने पुंछ जिले की मेंढर तह
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Sep 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 08 Sep 2017 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पुंछ : संदिग्ध नजर आने पर सेना व पुलिस के जवानों ने पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बेरी रख व मंडी तहसील के साब्जियां क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन इस अभियान में सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार सेना व पुलिस के जवानों को सूचना मिली थी कि बेरी रख व साब्जियां में कुछ संदिग्ध मौजूद हैं, जिनके पास हथियार भी हैं। सूचना मिलते ही सेना व पुलिस के जवानों ने दोनों क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अभियान के दौरान सेना व पुलिस के जवानों को किसी भी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली। जिसके बाद दोनों जगह पर चलाए गए तलाशी अभियान को समाप्त कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें