युवाओं को दिए सिविल डिफेंस के टिप्स
जागरण संवाददाता, पुंछ : सिविल डिफेंस की ओर से पुंछ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिवि
जागरण संवाददाता, पुंछ : सिविल डिफेंस की ओर से पुंछ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल डिफेंस के सदस्यों को जागरूक कर बताया गया कि किस तरह से किसी भी आपदा के समय लोगों की सहायता की जा सकती है। किस तरह से लोगों का सहयोग करना है।
कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के डीएसपी केवल शर्मा ने कहा कि उनका यहीं प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक किया जाए। जिससेवह हर मुश्किल समय में आम लोगों के साथ मिलकर कार्य कर सकें। लोगों की जान बचा सकें। आने वाले समय में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक किया जाए सके। इस अवसर पर मुख्य वार्डन जहांगीर अहमद मीर के साथ उप मुख्य वार्डर केके शर्मा भी मौजूद रहे। शिविर में भाग लेने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र भी भेंट किए गए।