विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, पुंछ में पहाड़ी से अचानक गिरा मलबा; एक मजदूर की मौत और 4 घायल

Published: Mon, 19 Oct 2026 02:24 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुए भूस्खलन में एक मजदूर की मौत हो गई और ...और पढ़ें

पुंछ में सड़क बना रहे मजदूरों पर गिरा पहाड़ी का मलबा, एक की मौत। (फाइल फोटो)

पुंछ में सड़क बना रहे मजदूरों पर गिरा पहाड़ी का मलबा, एक की मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुंछ में सड़क निर्माण के दौरान हुआ भूस्खलन हादसा।

  2. एक मजदूर की मौत, चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल।

  3. BRO के अधीन GREF के मजदूर कर रहे थे काम।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन हुआ, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई।  इसके अलावा चार अन्य की घायल होने की खबर है।

अधिकारियों के अनुसार, मजदूर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधीन कार्यरत जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) द्वारा निर्माण कार्य में लगाए गए थे।

अचानक पहाड़ी से गिरा मलबा

यह हादसा सुबह 11.50 बजे साब्जियां तहसील के पहाड़ी अंगन पथरी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुंछ-गुलमर्ग सड़क पर हुआ। अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

मृतक की पहचान मोहम्मद बशीर के रूप में हुई

मृतक की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद बशीर निवासी दन्ना गगरियां के रूप में हुई है। घायल मजदूरों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बीआरओ के अधिकारी मौके पर पहुंचे।