पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प
संवाद सहयोगी पुंछ सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा के राजौरी जिला उपप्रधान
संवाद सहयोगी, पुंछ : सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा के राजौरी जिला उपप्रधान राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुंदरबनी में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा मंडल प्रधान सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन हर दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह किया जा रहा है। देवक मंडल के विभिन्न गांवों में पौधारोपण अभियान के साथ-साथ गरीब बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित मास्क भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के तहत बांटे गए।
इस मौके पर भाजपा जिला उपप्रधान राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल देवक के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय सेवा सप्ताह के तहत पौधारोपण अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, गरीबों की मदद, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त सहित विश्वभर में फैले कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।