मेटाडोर ने बाइक को मारी टक्कर, नायब सरपंच की मौत
जिले में पुंछ-मेंढर सड़क पर सोमवार को अगल-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक नायब सरपंच की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर हादसों के के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नायब सरपंच हरविद्र सिंह निवासी दरा दूलिया पुंछ के रूप में हुई है।
संवाद सहयोगी, पुंछ : जिले में पुंछ-मेंढर सड़क पर सोमवार को अगल-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक नायब सरपंच की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर हादसों के के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नायब सरपंच हरविद्र सिंह निवासी दरा दूलिया, पुंछ के रूप में हुई है।
पहली दुर्घटना पुंछ के निकटवर्ती इलाके दरा में जरनल विक्रम सिंह मेमोरियल के नजदीक साढ़े दस बजे घटी। नायब सरपंच हरविंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दरा इलाके में अज्ञात मेटाडोर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मेटाडोर लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। वहां से
गुजर रहे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल नायब सरपंच को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
दूसरा हादसा मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे पुंछ-मेंढर मार्ग पर हुआ। एक तेज रफ्तार अल्टो कार नंबर जेके02डब्ल्यू- 1159 की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल चालक मुहम्मद आजम निवासी झलास गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है।