Move to Jagran APP

खेत में पलटी टाटा सूमो, चार घायल

जागरण संवाददाता पुंछ जिले की मेंढर तहसील के कस्बलारी गांव में एक टाटा सूमो दुर्घटनाग

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 06:55 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 06:55 AM (IST)
खेत में पलटी टाटा सूमो, चार घायल
खेत में पलटी टाटा सूमो, चार घायल

जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले की मेंढर तहसील के कस्बलारी गांव में एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे हुई, जब टाटा सूमो नंबर जेके12-5072 कस्बलारी से मेंढर की तरफ आ रही थी और इसी दौरान चालक अपने वाहन से संतुलन खो बैठा। जिसके बाद टाटा सूमो सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। इस हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को उप जिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया, जहां पर सभी का उपचार चल रहा है।

घायलों की पहचान चालक मखमूद अहमद निवासी छुंगा, मेंढर, मुहम्मद फारूक पुत्र मुहम्मद वसीम निवासी छुंगा, नसीम जान पत्नी मुहम्मद शान निवासी नरोला व उनके छह वर्ष के बच्चे के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद वाहन को जब्त कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.