दो वाहनों की टक्कर में चार घायल
संवाद सहयोगी पुंछ जिले के निकटवर्ती इलाके कनकोट में शुक्रवार दोपहर बाद सड़क दुर्घट
संवाद सहयोगी, पुंछ : जिले के निकटवर्ती इलाके कनकोट में शुक्रवार दोपहर बाद सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मंडी से पुंछ आ रही मेटाडोर नंबर जेके12-0637 और ऑल्टो कार जो पुंछ से मंडी के अतोली गांव की तरफ जा रही थी, जैसे ही दोनों वाहन कनकोट में पहुंचे एक तीखे मोड़ पर दोनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। उनकी पहचान ताज मोहियुद्दीन पुत्र अब्दुल मजीद (21), मंजूर हुसैन पुत्र अब्दुल्ल मजीद (22), मुहम्मद यासिर पुत्र मुहम्मद असलम (20), जमील इकबाल पुत्र जमाल दीन (20) सभी निवासी गांव अतोली छेला डांगरी, तहसील मंडी के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस स्टेशन पुंछ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।