हृदय गति रुकने से सीमा सुरक्षा बल के एएसआइ का निधन
जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में तैनात सीमा सुरक्षा बल के एएसआइ का हृदय गति र
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Feb 2018 01:12 AM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2018 01:12 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में तैनात सीमा सुरक्षा बल के एएसआइ का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार एएसआइ अशोक कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश कृष्णा घाटी सेक्टर में तैनात थे। बुधवार दोपहर को अचानक उनके सीने में जोरदार दर्द उठा और उसी समय अन्य साथी लेकर उन्हें पास के सैन्य अस्पताल में पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें