कोरोना से लड़ने में मातृशक्ति निभा सकती है अहम भूमिका
संवाद सहयोगी पुंछ सुंदरबनी के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में इंसानियत संस्था ने महिलाओं आ
संवाद सहयोगी, पुंछ : सुंदरबनी के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में इंसानियत संस्था ने महिलाओं, आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों सहित गांववासियों को मास्क सैनिटाइजर बांटते हुए कोरोना के खिलाफ जागरूक किया।
इस मौके पर इंसानियत संस्था के चेयरमैन नैनो कुमार ने बताया कि जब तक यह संक्रमण चलता रहेगा, तब तक राशन, मास्क, सैनिटाइजर आदि वितरित करती रहेगी। इस मौके पर सरपंच अनिल कुमार ने भी लोगों को संक्रमण के खिलाफ जागरूक करते हुए शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग इस महामारी को बड़ी ही गंभीरता से लें, क्योंकि यह महामारी विश्व के कई देशों को घुटने के बल ला चुकी है। ऐसे में लोगों को खुद आत्मनिर्भर होकर इस बीमारी से लड़ना होगा, तभी भारत इस जंग को जीत सकता है। संस्था के चेयरमैन नैनो कुमार ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाएं घरों को स्वच्छ बनाए रखने में अहम रोल निभाती हैं, इसलिए उनका दायित्व बनता है कि वे घरों को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गो को शारीरिक दूरी का पालन घरों में सही तरीके से निभाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर संस्था ने महिलाओं को मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य जरूरी सामान संक्रमण से लड़ने के लिए बांटा।