सीमांत गांवों में सेना ने कोरोना के खिलाफ किया जागरूक
संवाद सहयोगी पुंछ सीमाओं की रक्षा करने के साथ भारतीय सेना के जवान अब सीमांत क्षेत्रों के
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:17 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पुंछ : सीमाओं की रक्षा करने के साथ भारतीय सेना के जवान अब सीमांत क्षेत्रों के साथ-साथ दूरदराज के गांवों में जाकर आम लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
नियंत्रण रेखा के करीबी इलाकों में सेना पिछले कई सप्ताह से लगातार लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूक करने में जुटी हुई है। वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। वहीं, शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है। नियंत्रण रेखा के नजदीकी इलाकों जहां प्रशासन नहीं पहुंच पा रहा है, उन इलाकों में भारतीय सेना के जवान सीमावर्ती क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सेना ने लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें