पांच मोर्टार शेल किए निष्क्रिय
संवाद सहयोगी पुंछ पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा से सटे गांव बनलोई इलाके म
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 05:12 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पुंछ : पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा से सटे गांव बनलोई इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा कुछ दिन पहले दागे गए पांच मोर्टार शेलों को सेना के बम निरोधक दस्ते ने जंगलों में ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। इन शेलों में विस्फोट नहीं हुआ था। रिहायशी इलाकों में होने से नियंत्रण रेखा के नजदीकी गांवों में दहशत थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान की तरफ से दागे गए कई जिदा मोर्टार शेल मिलते रहे, लेकिन वह घरों से दूर खेतों में गिरते थे, इस बार वह घरों के नजदीक थे। यदि सेना शेलो को निष्क्रिय नहीं करती तो हमारे घरों को भारी नुकसान पहुंच सकता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें