महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
संवाद सहयोगी पुंछ राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में एक महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में
संवाद सहयोगी, पुंछ : राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में एक महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में बवाल किया और अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि ड्यूटी पर नियुक्त डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई। परिजनों द्वारा अस्पताल में नियुक्त डॉक्टर पर कारवाई की माग की गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार की मध्य रात्रि को सुरनकोट के बफलैयाज के दूरदराज गाव सैला से नाजिमा कुरैशी पुत्री मुहम्मद सुल्तान को नाजुक हालत में राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती करवाया गया। उसकी मंगलवार दोपहर बाद मृत्यु हो गई, जिसके बाद परिजनों ने बवाल करते हुए डॉक्टरों पर आरोप लगाया कि बीती रात से अब तक महिला का किसी प्रकार का इलाज नहीं शुरू किया गया और न ही कोई जाच की गई। सिर्फ एक दूसरे डॉक्टर के चक्कर लगवाते-लगवाते महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने महिला को हाथ तक नहीं लगाया। हमारे सामने महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया और हम कुछ नहीं कर सके। हम बेबस हो कर सब देखते रहे। बवाल की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और मामले को शात किया।
इस संबंध में जिला मेडिकल सुपरिंटेंडेंट शमीम भट्टी का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर देख उसे जम्मू रेफर कर दिया गया था। अगर हमारी तरफ से कोताही हुई है तो टीम गठित कर इसकी जाच कराएंगे। यदि कोई डॉक्टर दोषी मिला तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।