पुंछ में अस्थायी कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
संवाद सहयोगी पुंछ यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने पीए
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 02:26 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:22 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पुंछ : यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने पीएचई मैकेनिकल विग के सब डिवीजन कार्यालय के बाहर शनिवार की सुबह अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा और अपनी मांगों को उजागर किया। कर्मियों ने 24 घंटे की हड़ताल बढ़ा दी है। वे रविवार को भी हड़ताल जारी रखेंगे।
अस्थायी कर्मियों ने कहा कि हम लोग पिछले कई वर्षो से बिना वेतन विभाग में ड्यूटी दे रहे हैं, लेकिन किसी सरकार ने हमारी मांगो पर किसी ने गौर नहीं किया। हम दिन-रात कार्य कर रहे हैं और आज तक स्थायी नहीं हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें