बारुदी सुरंग विस्फोट में जवान घायल
जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ के साब्जियां सेक्टर में हुए बारुदी सुरंग विस्फोट में सेना का जवान गंभीर
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Aug 2017 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 04 Aug 2017 09:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ के साब्जियां सेक्टर में हुए बारुदी सुरंग विस्फोट में सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान की गंभीर हालत को देखते हुए सेना के चापर से ऊधमपुर कमान अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। यहां पर इसका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 40आरआर का जवान लखवींद्र ¨सह सीमा पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव सीमा पर बिछी बारूदी सुरंग के ऊपर पड़ गया। उसी समय जोरदार धमाके के साथ बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। अन्य जवानों ने घायल सिपाही को उपचार के लिए पास के सैन्य अस्पताल में लाया। यहां पर घायल सिपाही की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए कमान अस्पताल ऊधमपुर रेफर कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें