Move to Jagran APP

राज्य का विलय ऐतिहासिक फैसला: भाजपा

जागरण संवाददाता, कठुआ : जिला भाजपा ईकाई ने शुक्रवार विलय दिवस धूमधाम से मनाया। शाम को भाजपा के जिला

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 08:14 PM (IST)
राज्य का विलय ऐतिहासिक फैसला: भाजपा
राज्य का विलय ऐतिहासिक फैसला: भाजपा

जागरण संवाददाता, कठुआ : जिला भाजपा ईकाई ने शुक्रवार विलय दिवस धूमधाम से मनाया। शाम को भाजपा के जिला प्रधान सहित कई कार्यकर्ता मुखर्जी चौक में एकत्रित हुए और विलय दिवस की खुशी में पटाखे फोड़े और मोमबत्तियां भी जलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष और महाराजा हरि सिंह अमर रहे के नारे लगाकर सभी को 26 अक्टूबर की बधाई दी।

loksabha election banner

भाजपा के जिला प्रधान एवं नव निर्वाचित पार्षद प्रेम नाथ डोगरा ने कहा कि 26 अक्टूबर का दिन जम्मू कश्मीर वासियों के लिए ऐतिहासिक है। इस दिन राज्यवासी को भारत जैसे मजबूत राष्ट्र में मिलने का मौका मिला था। इसका श्रेय महाराजा हरि सिंह को जाता है। जिन्होंने अपनी राष्ट्रवादी सोच का परिचय देते हुए इस राज्य का पूर्ण रूप से विलय करते हुए भारत के साथ मिलाया था। उस समय राज्य में पाक के कबायलियों ने आक्रमण कर दिया था। जिसका ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए शहादत पाई और हमले को नाकाम बनाया। उस समय बने हालात के बीच महाराजा हरि सिंह ने जम्मू कश्मीर का भारत के साथ पूर्ण विलय करके एक ऐतिहासिक और देश को मजबूत बनाने का फैसला लिया था। जिसमें उन्होंने भारत सरकार के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर भी किए। जो राज्य का भारत के साथ अंतिम और पूर्ण विलय था। इस पर कोई संशय नहीं रहा है। जम्मू कश्मीर अब संवैधानिक तौर पर भारत का अभिन्न अंग है। महाराजा के फैसले को राज्य के निवासियों को भारत का नागरिक बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद रवींद्र पठानिया, राहुल देव के अलावा डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया, जनक भारती, महेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, वरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

इसी बीच हटली हायर सेकेंडरी स्कूल में भी विलय दिवस मनाया गया। जिसमें शिक्षकों ने बिग्रेडियर राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। शिक्षक विनोद बाली ने विद्यार्थियों को शहीद बिग्रेडियर राजेंद्र सिंह द्वारा कबायली हमले को नाकाम बनाने में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने भी देशभक्ति आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.