त्रिमूर्ति के बलिदान दिवस पर डोगरा फाइटर ने अर्पित की श्रद्धांजलि
संवाद सहयोगी बिलावर डोगरा फाइटर सोशल आर्गनाइजेशन ने मोमबत्तिया जलाकर देश के वीर सपूतो
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 01:35 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 01:35 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिलावर : डोगरा फाइटर सोशल आर्गनाइजेशन ने मोमबत्तिया जलाकर देश के वीर सपूतों को अपनी श्रद्धाजलि दी। देवल में डोगरा फाइटर सोशल आर्गनाइजेशन द्वारा बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जगदेव सिंह ने की। यहा भगत सिंह, राजगुरु और सुख देव सिंह की शहादत को सभी ने नमन किया। डीएफएसओ के अध्यक्ष जगदेव सिंह ने कहा कि त्रिमूर्ति ने देश के युवाओं को देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया है। कार्यक्रम में यूथ प्रधान अशीष शर्मा, पंकज, संजीव, कंजाक, साहिल, नूतन, सौरभ, राहुल और पारूल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें