Jammu Kashmir Union Territory: यूटी बनते ही लखनपुर में टोल प्लाजा खोलेगी हाइवे अथारिटी
सरोर टोल प्लाजा को लेकर शुरू-शुरू में इतना विवाद हो गया कि अथारिटी को दूसरा इसी तरह का टोल प्लाजा लखनपुर में खोलने के लिए मौका ही नहीं मिल पाया।
जागरण संवाददाता, कठुआ : हाइवे अथारिटी के लखनपुर-जम्मू मार्ग पर वाहनों से टोल वसूलने के लिए सरोर टोल प्लाजा को लेकर भले ही अभी विवाद थमा है। लेकिन शुरू-शुरू में इसके भारी विरोध के चलते अथारिटी लखनपुर में सरोर की तरह ही मंजूर दूसरा टोल प्लाजा खोल नहीं पाई। इसके चलते करीब एक माह से लंबित लखनपुर में दूसरा टोल प्लाजा का टेंडर होने पर भी अस्तित्व में नहीं आ सका।
सरोर टोल प्लाजा को लेकर शुरू-शुरू में इतना विवाद हो गया कि अथारिटी को दूसरा इसी तरह का टोल प्लाजा लखनपुर में खोलने के लिए मौका ही नहीं मिल पाया। हालांकि लखनपुर में अभी टोल प्लाजा सरोर के साथ ही करीब दो माह पहले मंजूर हुआ था। इसमें सरोर में लोगों एवं राजनेताओं के भारी विरोध के बावजूद प्लाजा चालू हो गया है। अभी अथारिटी ने लखनपुर में हाइवे पर टोल वसूलने के लिए कोई भी बैरियर या ढांचा तैयार नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार जहां पर टोल प्लाजा खोलने के लिए अथारिटी ने लखनपुर टोल टैक्स विभाग की पुरानी बंद पड़ी इमारत को इस्तेमाल करने के लिए विभाग से बात भी की।
लेकिन अब छह माह से अथारिटी या उसके ठेकेदार ने लखनपुर में टोल प्लाजा खोलने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया हैं। साथ ही न कोई हाइवे पर बैरियर बनाने के लिए कोई ढांचा तैयार किया है। इससे लगता है कि सरोर विवाद के बाद अथारिटी या उसके ठेकेदार को लखनपुर में टोल प्लाजा खोलने की हिम्मत ही नहीं हो पाई। अब जब सरोर में भी थोड़ा विवाद थमा है। ऐसे में अब अथारिटी को टोल प्लाजा खुलने की उम्मीद लगी है। लेकिन अगर वहां से मौजूदा पूर्व जम्मू कश्मीर की सरकार द्वारा लगाए गए टोल टैक्स बैरियर को हटाती है। तो ही हाइवे अथारिटी को वहां टोल प्लाजा खुलने की उम्मीद है।