Move to Jagran APP

होली के रंग में रंगने को तैयार बच्चे व युवा

जागरण संवाददाताकठुआ होली पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में दुकानों में लगे रंगा

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 07:01 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 07:01 PM (IST)
होली के रंग में रंगने को तैयार बच्चे व युवा
होली के रंग में रंगने को तैयार बच्चे व युवा

जागरण संवाददाता,कठुआ

loksabha election banner

होली पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में दुकानों में लगे रंगों के स्टालों पर खरीदारी को लेकर भीड़ रही। रंग खरीदने को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता बच्चों एवं युवाओं में देखी गई। जिसके चलते बच्चे सुबह से अपने अभिभावकों के साथ स्टालों पर रंग खरीदने पहुंच गए थे। जिसमें उनकी आज भी पसंद पिचकारियां बनी है। इसके अलावा इस बार रंगों वाले पटाखे सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में बिकने वाली पिचकारियों पर स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी, आदित्यनाथ योगी आदि के चित्र लगे हैं,वो भी बच्चों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। बच्चों की ऐसी पिचकारियां पहली पसंद बनी है। इसके अलावा बंद पैकेट में और खुले रंग की भी खरीदारी हो रही है। सबसे ज्यादा पटाखे वाले रंग ही पसंद बनी है। हालांकि पटाखे वाले रंग महंगे हैं। जिसके चलते आम लोग पैकेट और खुले रंग ही ज्यादा खरीद रहे हैं। चुनावी मौसम होने के चलते इस बार होली

पर भी चुनावी रंग चढ़ा है। होली के बहाने विभिन्न नेताओं ने शहरवासियों को शुभकानाएं देने के लिए शहर को जगह-जगह होर्डिंग से भर दिया है। हालांकि चुनाव अचार संहिता के चलते किसी भी नेता ने होर्डिग में अपनी पहचान राजनेता से नहीं दी है,जबकि अपने चित्र लगाकर उपस्थित जरूर दिखा दी है। चुनाव के मौके पर इस बार होली के बहाने होर्डिग लगाने का मौका जरूर मिल गया है। होली पर शुभकामनाएं देने के लिए नेताओं द्वारा होर्डिग लगाने का ये पहला मौका है।

शहर में वीरवार को होली पर चोरों ओर धूम रहेगी। युवाओं ने होली पर खूब मस्ती करने के लिए तैयारियां कर ली है। सुबह दोपहिया वाहनों पर टोलियां बनाकर शहर में होली पर गुलाल फेंकने के लिए निकल जाएंगे और इसके साथ ढोल धमाके एवं डी जे पर भी युवा नाचने की तैयारी किए हुए हैं। हालांकि पुलिस ने इस बार होली पर शांति बनाए रखने के उद्देश्य से किसी किस्म की हुल्लड़बाजी या यातायात नियमों की अवहेलना न करने के लिए पहले ही एहतियातन एडवाइजरी जारी कर दी है।

-------------------

जम्मू संस्कृति स्कूल में मनाई गई होली

कठुआ

होली के उपलक्ष्य में जम्मू संस्कृति स्कूल में बुधवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को स्कूल स्टाफ ने होली पर रंगों की महत्ता के बारे में बताया। इसके साथ ही बच्चों ने स्टाफ के साथ फूलों की होली मनाई और एक दूसरे को गुलाल लगाया। स्कूल की प्रिंसिपल मीलि आर सुंबड़िया ने बच्चों को बताया कि होली उत्साह एवं उमंग का त्योहार है। जो अन्यों त्योहारों में विशेष। ये आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाता है। इसके पीछे धार्मिक महत्ता भी है। जिसके चलते उन्होंने बच्चों को होलिका दहन की कहानी भी सुनाई।

उन्होंने होली पर रंगों के महत्व भी बच्चों को बताया। जिसमें हर रंग का अलग-अलग महत्व है,जैसे लाल रंग समृद्धि, नीला दीर्घायु, शौर्य का प्रतीक है। हरा खुशी,गुलाबी मित्रता एवं संतरी प्रगति का प्रतीक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.