Move to Jagran APP

अदरक की खेती निरीक्षण कर किसानों को दी तकनीकी जानकारी

संवाद सहयोगी बिलावर उप जिला की सेरी मुनी पंचायत में कृषि विभाग द्वारा अपने स्पाइस प्रोजेक्ट में लगाइ

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 12:59 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 12:59 AM (IST)
अदरक की खेती निरीक्षण कर किसानों को दी तकनीकी जानकारी
अदरक की खेती निरीक्षण कर किसानों को दी तकनीकी जानकारी

संवाद सहयोगी, बिलावर : उप जिला की सेरी मुनी पंचायत में कृषि विभाग द्वारा अपने स्पाइस प्रोजेक्ट में लगाई गई अदरक की खेती का निरीक्षण किया। शनिवार को कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक एक्सटेंशन जम्मू बीके चंदन ने सेरी मुनी में विभाग द्वारा लगाए गए इंटीग्रेटेड स्पाइस प्रोजेक्ट के तहत लगाई गई अदरक की खेती का निरीक्षण करने के लिए कृषि विभाग के आला अधिकारियों के साथ सेरी मुनी पंचायत का दौरा किया। जिसमें लगाई जा रही अदरक की विशेष खेती के बारे में किसानों को तकनीकी जानकारिया उपलब्ध कराई गई।

loksabha election banner

कृषि विभाग की टीम में विशेषज्ञ राजन शर्मा, अनिल गुप्ता, एसएडीओ बिलावर निधान सिंह, एपीओ वेजिटेबल अजय शर्मा, डॉ. मनमोहन शर्मा आदि शामिल रहे। संयुक्त निर्देशक ने सेरी मूनी के दौरे के दौरान अदरक की खेती की उपज और फसल को देखकर संतोष जताते हुए कहा कि किसानों का परंपरागत खेतीबाड़ी से उनका रुझान कैश क्रॉप की ओर ले जाने के लिए भारत सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। जिसमें सेरी मुनि पंचायत में अदरक की खेती बड़े भूभाग में की जा रहा है। उन्होंने कहा कि अदरक की खेती कैश क्रॉप है। जिससे किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताया कि एक कनाल भूमि से वह लोग 20 से 25 क्विंटल अदरक की फसल ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ हो और उनकी या आíथक दशा और भी बेहतर हो सके। इसीलिए कृषि विभाग द्वारा सेरी मुनी पंचायत को अदरक की खेती के लिए क्लस्टर विलेज बनाया गया है।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बीके चंदन ने सेरी मुनी के किसान हंसराज, रमेश शर्मा से भी बातचीत की और किसानों को पेश आ रही समस्याओं को जाना। इसके साथ ही संयुक्त निदेशक ने किशनपुर, दुरूंग, दुंगड़ा का भी दौरा कर वहा पर लगाए गए भिंडी की फसल का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.