बनी क्षेत्र के सभी गाव में बर्फबारी
संवाद सहयोगी, बनी : बीती रात उपमंडल बनी की पहाड़ियों के अलावा बनी क्षेत्र के सभी गाव में बर्फबार
संवाद सहयोगी, बनी : बीती रात उपमंडल बनी की पहाड़ियों के अलावा बनी क्षेत्र के सभी गाव में बर्फबारी हुई। इस वर्ष की सबसे बड़ी बर्फबारी मानी जा रही। बर्फबारी से सुबह 9 बजे तक बनी बसोहली मार्ग बंद रहा। उसके बाद मार्ग को यातायात के लिए खोला गया। बर्फबारी का लोगों ने जमकर मजा लिया। इनमें सबसे ज्यादा वह कर्मचारी थे जो विभिन्न विभागों में नियुक्त हैं और पहली बार बनी में नौकरी कर रहे हैं। बर्फबारी से 11 बजे तक स्थानीय सभी मार्ग बंद रहे उसके बाद सभी मार्ग खुल गए। सुबह सात बजे तक बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। करीब 8 बजे के बाद जैसे ही मौसम साफ हुआ धूप निकली तो बर्फबारी का मजा और सुहाना हो गया । उसी प्रकार लोग भी मजा लेने के लिए बर्फ के साथ-साथ ऊपर ऊपर चढ़ने लगे रविवार होने के कारण सभी लोगों ने जम कर मजा लिया खबर लिखे जाने तक मौसम साफ था सभी मार्ग खुले थे और अधिकतर गाव में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई थी।