कृषि विधेयक के विरोध में किसानों ने रोष प्रदर्शन किया, नारेबाजी
संवाद सहयोगी चड़वाल कृषि विधेयक के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है। शनिवार को मढ़ीन मे
संवाद सहयोगी, चड़वाल: कृषि विधेयक के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है। शनिवार को मढ़ीन में राष्ट्रीय किसान संगठन ने कृषि बिल के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर किसान संगठन के प्रधान शिव देव सिंह ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार किसानों विरोधी अध्यादेश को वापस नहीं लिया तो आदोलन और तेज किया जाएगा। किसान नेता मखनी वंदराल ने भी कृषि विल के विरोध में कहा कि किसानों के हितों को लेकर सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। किसान पूरे देश में धरना प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन किसानों के ऋण तक नहीं माफ किए जा रहे हैं और ना ही स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जा रहा है, उल्टा किसानों को दबाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में अगर कृषि बिल वापस नहीं लिया गया तो तहसील मढीन के अलग-अलग पंचायतों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।