Move to Jagran APP

मांडली ब्लॉक में भाजपा की रीता देवी निर्विरोध चेयरपर्सन चुनी गई

प्रत्याशी रीता देवी निर्विरोध चेयरमेन के लिए चनी गई प्रत्याशी रीता देवी निर्विरोध चेयरमेन के लिए चनी गई

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 06:18 AM (IST)
मांडली ब्लॉक में भाजपा की रीता देवी निर्विरोध चेयरपर्सन चुनी गई
मांडली ब्लॉक में भाजपा की रीता देवी निर्विरोध चेयरपर्सन चुनी गई

संवाद सहयोगी, बिलावर :

loksabha election banner

उप जिला के छह ब्लॉकों में बीडीसी चुनाव में भाजपा के लिए शानदार आगाज हुआ है। यहां अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित ब्लॉक मांडली में चेयरपर्सन के पर भाजपा उम्मीदवार रीता देवी निर्विरोध चुन ली गई।

कांग्रेस जिला प्रधान एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा के गढ़ माने जाने वाले ब्लॉक में भाजपा के लिए यह जीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का दिन था। यहां मांडली ब्लॉक में तीन उम्मीदवारों भाजपा की रीता देवी, आजाद उम्मीदवार गुडा़ कल्याल पंचायत की उषा देवी और बरोटा पंचायत की वार्ड दो की पंच निशा देवी ने चेयरपर्सन के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। नाम वापस लेने के दिन भाजपा उम्मीदवार रीता देवी के पक्ष में उषा देवी और निशा देवी ने नामांकन वापस ले लिया। जिससे भाजपा उम्मीदवार रीता देवी निर्विरोध चुनी गई। विधानसभा स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह ने तीनों उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यहां कांग्रेस ने अपनी होने वाली हार से पहले ही किनार कर लिया था। कोई कांग्रेस का समर्थन लेकर भी खड़ा होने के लिए तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि दरूंग डुंगाडा जोकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री का घर होने के कारण कांग्रेस का गढ रहा है। वहां पर भाजपा का कमल मांडली ब्लॉक में खिलना यह साबित करता है कि भाजपा का विकास का एजेंडा लोगों को भा रहा है। जनता बांटने की राजनीति करने वालों को नहीं बल्कि विकास की राजनीति करने वालों के साथ खड़ी है। उन्होंने र्निर्विरोध ब्लॉक चेयापर्सन बनी रीता देवी को बधाई देते हुए कहा कि वह विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाए। जिसमें उनका सहयोग हमेशा रहेगा। मांडली ब्लॉक मे भाजपा की उम्मीदवार का र्निविरोध चुने जाने के बाद जश्न मनाया गया। यहां भाजपा के मंडल प्रधान कैप्टन ओम प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिलोरिया, पंचायती राज सेल के जिला प्रधान रविद्र सिंह बिलोरिया ने विजेता रीता देवी के साथ विजय जलूस निकाला। वहीं ब्लॉक में छह उम्मीदवारों में से दो ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। भडडू के सरपंच जगदीश चंद्र सपोलिया और देवी के नायब सरपंच तिरंतर सिंह ने अपनी उम्मीदवारी का पर्चा वापस ले लिया। जिससे बिलावर ब्लॉक में उम्मीदवारों की संख्या अब चार रह गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.