बरसात प्रभावितों को दी राहत सामग्री
संवाद सहयोगी बसोहली बरसात के कारण लोगों के घरों को हुए नुकसान को लेकर उप
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 01:25 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 06:24 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बसोहली : बरसात के कारण लोगों के घरों को हुए नुकसान को लेकर उप जिला प्रशासन मदद के लिए आगे आया है। पूंड ब्लॉक के पवन कुमार और बाबू राम को नायब सरपंच जाकिर हुसैन ने जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किया गया सामान राहत के तौर पर दिया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि बरसात के कारण इन दोनों के मकान को क्षति पहुंची है और वह दोनों बिना छत के हो गए। जिसकी रिपोर्ट पूंड ब्लॉक के राजस्व अधिकारियों द्वारा उप जिला प्रशासन तक पहुंचाई गई। एडीसी बसोहली तिलक राज थापा के निर्देश पर टेंट, कंबल, बर्तन, राशन आदि प्रशासन द्वारा मुहैया करवाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें