वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मंत्री के समक्ष रखे क्षेत्रीय मुद्दे
संवाद सहयोगी बिलावर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से वीडियो का
संवाद सहयोगी, बिलावर: भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलावर, बसोहली व बनी की समस्याओं पर वीरवार को चर्चा की, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।
भाजपा पहाड़ी जिला प्रधान कर्नल महान सिंह के साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी, पहाड़ी जिला महासचिव गोपाल कृष्ण, जिला सचिव संजीत शर्मा, भाजपा बिलावर मंडल प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद, रामकोट मंडल प्रधान विपिन शर्मा, महानपुर से तेजेंद्र गोल्डी, भाजपा के पंचायती राज सैल के जिलाध्यक्ष रविंदर सिंह बिलोरिया, सतीश शर्मा, दीप कुमार, बलविंदर सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने गíमयों के सीजन में बिलावर, बसोहली व बनी उप जिले में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करवाने की माग उठाते हुए कहा कि इससे कई क्षेत्रों में पेयजल समस्या का समाधान होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रहे सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की माग की। साथ ही नए पीएमजीएसवाई सड़कों के प्रपोजल भी दिए। डल्ली खड के किनारों से रेत बजरी निकालने का मुद्दा भी संज्ञान में लाया।
बिलावर मंडल प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्ण चंद ने माता बाला सुंदरी और राजबाग कठुआ के बीच माता बाला सुंदरी के पहाड़ियों के बीच टनल निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को इस बहुउद्देशीय योजना की ओर ध्यान देना चाहिए, अगर बाला सुंदरी टनल का निर्माण होता है तो उससे घटों का सफर मिनटों में तय होगा, विकास और पर्यटन की संभावनाओं को नए पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के नए संसाधन भी पैदा होंगे। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। लोहाई मल्हार तहसील का मछेड़ी में तहसील मुख्यालय बनाया गया था, लेकिन आज तक पूर्ण तरीके से मछेड़ी तहसील मुख्यालय कार्यशील नहीं हो पाया। इसके चलते लोहाई, मल्हार और मछेड़ी में तहसीलदार बैठने को लेकर विवाद भी है, जबकि तहसीलदार लोहाई मल्हार हेड क्वार्टर मछेड़ी छह साल बाद भी बिलावर से ही अपना काम चला रहे हैं। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को तहसील मुख्यालय से संबंधित कार्य करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यालय बनाए जाने के बाद भी आज तक मछेड़ी में अधिकारी नहीं बैठते हैं, इसलिए तहसील मुख्यालय मछेड़ी को जल्द से जल्द कार्यशील करने की माग भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएमओ राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह से की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्माणाधीन सड़कों के आड़े आ रही फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मुद्दे को भी रखा।