लखनपुर से कश्मीर तक खिलेगा कमल का फूल : रैना
-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने उम्मीदवारों को दिया जीत का मंत्र -कार्यकर्ता घर-घर जाए
-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने उम्मीदवारों को दिया जीत का मंत्र
-कार्यकर्ता घर-घर जाएं, पार्टी की उपलब्धियां बताएं
फोटो सहित: 10 संवाद सहयोगी, हीरानगर : निकाय चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के बाद सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने उम्मीदवारों का उत्साह बढ़ाया। कस्बे में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं की जीत का मंत्र देते रैना ने कहा कि निकाय चुनाव में न केवल हीरानगर के 13 वार्डो बल्कि लखनपुर से कश्मीर तक कमल का फूल खिलेगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव में उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाएं और केन्द्र सरकार के चार साल के कार्यकाल की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। जितना काम काग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई उतना भाजपा ने 4 साल में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिनका लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने उम्मीदवार को वार्डो में कमेटिया गठित कर प्रचार करने का आह्वान किया। बैठक में विधायक कुलदीप राज, भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रजीत सिंह, एडवोकेट विजय शर्मा, मुकेश पादा, राजेन्द्र बख्शी, मोहन लाल, सुदेश सेठू, अश्वनी शर्मा, राजेन्द्र सिंह, सुभाष चन्द्र आदि मौजूद थे।