Move to Jagran APP

भाजपा से जनता का मोह भंग हुआ : मनोहर

संवाद सहयोगी, बिलावर : केंद्र की भाजपा और पूर्व भाजपा गठबंधित जम्मू कश्मीर सरकार जनता की उम्मीदों को

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 07:48 PM (IST)
भाजपा से जनता का मोह भंग हुआ : मनोहर
भाजपा से जनता का मोह भंग हुआ : मनोहर

संवाद सहयोगी, बिलावर : केंद्र की भाजपा और पूर्व भाजपा गठबंधित जम्मू कश्मीर सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा करने में विफल साबित रही। भाजपा राज्य में समान्य प्रशासनिक व्यवस्था देने में असफल साबित हो रही है। यहा कश्मीर हिंसा की आग में जल रहा है। तो जम्मू की जनता भाजपा द्वारा सत्ता मोह के चलते किए गए भेदभाव से कराह रही है। जम्मू बिगड़ी प्रशासनिक व्यवस्था से बेहाल हो रहा। यह कहना था पूर्व राज्यमंत्री एवं जिला काग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल शर्मा का जोकि मांडली में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री ने सरकार को जन विरोधी, युवा विरोधी करार देते कहा कि भाजपा के शासनकाल में जम्मू के साथ भेदभाव बहुत हुआ है। यहा विकास के नाम पर फंड्स और रोजगार के नाम पर जम्मू को उपेक्षा ही हाथ लगी है। उन्होने कहा कि साढे तीन साल के भाजपा सरकार के कार्यकाल में जम्मू के साथ भेदभाव की सारी सीमाओं को पार किया गया है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर जम्मू के युवाओं की सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। पूर्व राज्यमंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि बिलावर की जनता का भाजपा से मोह बंग हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए लोगों को परेशानियों के सिवाए कुछ नहीं दिया। इसलिए समय आ गया है जब जनता भाजपा को आइना दिखाए। उन्होंने कहा कि काग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा के मखौटे को उतार उसके असली चेहरे को बेनकाब करें। बैठक में डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी विस्तार के लिए काम करने के लिए कहा। बैठक में नवनिर्वाचित पंच सरपंचों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.