लखनपुर टोल प्लाजा खुलने के पहले दिन ही विरोध-प्रदर्शन
जागरण संवाददाता कठुआ लखनपुर टोल प्लाजा खुलने के पहले दिन ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। काग्र
जागरण संवाददाता, कठुआ: लखनपुर टोल प्लाजा खुलने के पहले दिन ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। काग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने टोल प्लाजा शुरू किए जाने के विरोध में गाव-गाव में आदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
इससे पहले मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद लखनपुर टोल प्लाजा की शुरूआत की, जिसके बाद टोल प्लाजा पर तैनात कíमयों ने जम्मू-कश्मीर से पंजाब की ओर जाने व पंजाब से जम्मू-कश्मीर आने वाले वाहनों के टोल काटने शुरू किए। करीब तीन घंटे बाद ही काग्रेस, पैंथर्स पार्टी और यूथ फेडरेशन के कार्यकर्ता एकत्रित होकर टोल प्लाजा खोलने के विरोध में धरने पर बैठ गए। हालांकि, प्रशासन को पहले से ही विरोध प्रदर्शन का अंदेशा था, जिसके कारण भारी संख्या में जिला पुलिस के अलावा अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई थी। उधर, धरने पर बैठे विभिन्न संगठन के सदस्यों ने करीब 11 बजे टोल प्लाजा को बंद कराने के लिए आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे, लेकिन मौके पर तैनात जवानों ने बल पूर्वक आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कुछ को चोटें भी आईं। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस थाने भी ले गई। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान लखनपुर में करीब आधे घटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही। इस बीच महिला पुलिस होते हुए भी पुरुष पुलिस कíमयों ने कांग्रेस की महिला नेता खूशबू भगत को आगे बढ़ने से रोके जाने और धक्का मुक्की करने पर लोग और भड़क गए। काग्रेस के जिला प्रधान डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने तुरंत पत्रकारवार्ता कर महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस कíमयों द्वारा रोके जाने की निंदा कर दी।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा, वरिष्ठ नेता पंकज डोगरा, महिला काग्रेस नेता खुशबू भगत, नरेंद्र खजूरिया, युवा काग्रेस के जिला प्रधान रोमी खजूरिया, पैंथर्स पार्टी के रॉबिन शर्मा, यूथ फेडरेशन लखनपुर के सन्नी शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर धरने पर बैठ गए। इस प्रदर्शन में कठुआ ट्रक यूनियन के सदस्य भी शामिल हुए। बहरहाल, दो घटे तक टोल प्लाजा खुलने को लेकर हंगामा चलते रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि टोल प्लाजा जल्द ही बंद नहीं किया गया तो आदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लखनपुर-जम्मू हाईवे पर जगह-जगह टोल प्लाजा खोलकर लोगों पर टैक्स का बोझ थोपा जा रहा है। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तरफ पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, आíथक बोझ बढ़ने से लोग पहले से ही परेशान हैं, ऐसे में राहत देने के बजाय सरकार अपने खजाने को भरने की सोच रही है। उन्होंने कहा कि लखनपुर टोल प्लाजा शुरू होने से सबसे ज्यादा नुकसान प्रतिदिन जम्मू-कश्मीर से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाएं लेने वाले लोगों को होगी। यही नहीं अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों, यात्रियों पर भी बोझ बढ़ेगा। इससे लोग इस सड़क से जाने की बजाय दूसरे विकल्प ढूंढेंगे। इससे पहले सरोर और अब लखनपुर में लोगों के विरोध के बावजूद सरकार ने टोल लगाया है। सरकार जनभावना को नजरअंदाज कर अब हर क्षेत्र में टैक्स लगाकर आम जनता को टैक्स के बोझ तले दबाना चाहती है। सरकार की गलत नीतियों को सहन नहीं किया जाएगा। उधर, विरोध प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक दलों के मुख्य नेताओं समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों से पुलिस लाइन ले जाया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने मुचलके पर छोड़ने की बात की तो किसी भी नेता ने मुचलका नहीं भरने की बात की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। फिलहाल लखनपुर टोल प्लाजा पर माहौल शातिपूर्ण है। वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है। कोट्स----
हाईवे टोल प्लाजा पर कठुआ के 20 किलोमीटर दायरे के पंजीकृत नान कामर्शियल वाहनों को छूट मिलेगी, जिन्हें महीने का 275 रुपये का पास जारी होगा। इसके अलावा लोकल कामर्शियल वाहनों को 50 फीसद रियायत रहेगी, लेकिन नेशनल परमिट वाले कामर्शियल वाहनों को छूट नहीं मिलेगी। जम्मू-पठानकोट सेक्शन पर यह दूसरा टोल प्लाजा है। जो हाईवे अथारिटी के प्रावधान के अनुसार 60 किलोमीटर की दूरी पर लगाया गया है, हालाकि सरोर की दूरी यहा से 70 किलेामीटर है। अखनूर में कोई टोल प्लाजा लगाने का प्रस्ताव नहीं है। लखनपुर टोल पर 12 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें डिफेंस को छूट है, उनके वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा विधायक, मंत्री, सासद, केंद्रीय मंत्री, मजिस्ट्रेट आदि को भी छूट है।
- अजय कुमार रजक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, नेशनल हाईवे अथारिटी, जम्मू कश्मीर।