Move to Jagran APP

अस्थायी कर्मियों के समर्थन में स्थायी कर्मचारियों ने दिया धरना

संवाद सहयोगी कठुआ जल शक्ति कर्मचारी यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले जल शक्ति विभाग के स्थायी कर्मचाि

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 01:10 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 01:10 AM (IST)
अस्थायी कर्मियों के समर्थन में स्थायी कर्मचारियों ने दिया धरना
अस्थायी कर्मियों के समर्थन में स्थायी कर्मचारियों ने दिया धरना

संवाद सहयोगी, कठुआ: जल शक्ति कर्मचारी यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले जल शक्ति विभाग के स्थायी कर्मचारियों ने अस्थाई कर्मचारियों के समर्थन में एक दिन का कामकाज ठप रखकर धरना दिया और आंदोलनकारियोंके मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

prime article banner

बुधवार को धरने का नेतृत्व करते हुए पीएचई विभाग यूनियन के प्रधान कुलदीप राज ने अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने और उनका बकाया वेतन जल्द जारी करने की सरकार से अपील की। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी आग्रह किया कि दैनिक वेतन भोगियों की हड़ताल के कारण स्थायी कर्मचारियों को 12 से 18 घटे दो से तीन स्टेशनों पर काम करना पड़ रहा है। अस्थाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से स्थाई कर्मचारियों से दिन रात काम लिया जा रहा है। स्थाई कर्मचारियों के साथ जल शक्ति विभाग के नौकरशाह तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। पिछले 32 दिनों से अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। एक बार भी अस्थायी कर्मचारियों का हाल नहीं जाना गया। उन्होंने कहा कि 32 दिनों से स्थायी कर्मचारियों से 18 घटे तक काम लिया जा रहा है। पांच स्टेशनों की जिम्मेवारी एक कर्मचारी के बोझ डाला जा रहा है। इसके विरोध में अगर उच्चाधिकारियों से बात करते हैं तो छोटे कर्मचारियों को तबादला करने या नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। आज का प्रदर्शन अफसरशाह और यूटी सरकार को जगाने का प्रयास है, ताकि वह इस पर कड़ा संज्ञान लें। उन्होंने कहा कि लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा।

प्रदर्शनकारियों ने पिछले 25 वर्षो से काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने और उनका बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अस्थायी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया और बकाया वेतन जारी नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जल शक्ति विभाग के कर्मचारी भी अस्थाई कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

इस अवसर पर हरबंस लाल, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, शिवरतन, शिवराम, धारानाथ, त्रिलोकचंद, प्रीतम चंद, रमेश चंद सहित अन्य स्थायी कर्मचारी मौजूद थे। बाक्स---

अस्थायी कर्मियों की हड़ताल जारी

संवाद सहयोगी, बिलावर: पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रहा। यूनाइटेड फ्रंट के अध्यक्ष बीरबल जलमेरिया के नेतृत्व में विक्रम मंगोत्रा, तनवीर हुसैन, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, मोहिंदर कुमार, प्रेम सिंह, रंजीत, बंसीलाल, किशोर कुमार, महेंद्र कुमार, राजेश चंद्र आदि कर्मियों ने मागों के समर्थन में विभाग के स्टेशनों पर धरना दिया और स्थायी करने की मांग की। सरकार पर अस्थायी कíमयों की मागों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि काम छोड़ हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक मागों को पूरा नहीं किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.