लोगों ने सुनीं रेडियो पर पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात
संवाद सहयोगी बिलावर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेडि
संवाद सहयोगी, बिलावर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेडियो के माध्यम से अपने-अपने घरों में परिवार के साथ सुना।
बिलावर भाजपा मंडल प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद ने परिजनों के साथ घर में मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान घर का प्रत्येक सदस्य शारीरिक दूरी बनाए हुए था। भाजपा मंडल प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा समय में लद्दाख में सीमा को लेकर बने विवाद पर देशवासियों के सामने सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने भारतीय सेना को खुली छूट दे रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय सेना विश्व में सर्वश्रेष्ठ सेना में सम्मलित है जो किसी भी देश के को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है, इसलिए भारतवासी निश्िचत रहें। भाजपा रामकोट मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने भी परिजनों के साथ नगरोटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। बिलावर के अलावा बरोटा, माडली, फिंतर, ड्डवाड़ा, परनाला आदि क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी बनाते हुए रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।