लोग खरीदें स्वदेशी उत्पाद:सुलेखा शर्मा
संवाद सहयोगी बसोहली भारतीय जनता पार्टी की पहाड़ी जिला इकाई की महिला मोर्चा प्रधान सुल
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 12:22 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:18 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बसोहली: भारतीय जनता पार्टी की पहाड़ी जिला इकाई की महिला मोर्चा प्रधान सुलेखा शर्मा ने गांव होटार का दौरा कर लोगो को आत्मनिर्भर मिशन को सफल बनाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हर कोई भारत को अमीर देश बनाना चाहता है, मगर इसे सफल बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को ही खरीदना चाहिए। अगर विदेशी उत्पाद खरीदेंगे तो देश का पैसा बाहर जाएगा, इससे अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा। अगर सभी लोग अपने त्यौहारों में अपने देश के उत्पाद खरीदेंगे तो पैसा देश में ही रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क पहनें और साबुन से बार-बार हाथ धोए। इस अवसर पर पंच विकास शर्मा, लाल चंद, मीना कुमारी, भाजपा कार्यकर्ता शुभम शर्मा, डिपंल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें